Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सालों बाद PAK की जेल से रिहा हुआ MP का राजू, थर्ड डिग्री टार्चर के कारण खो बैठा अपनी आवाज

शहडोल: कैदियों की अदला-बदली को लेकर हुए समझौते के बाद पाकिस्तान की जेल से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले का रहने वाला 30 वर्षीय राजू  को रिहा कर दिया गया है। अब उसे अंतरार्ष्ट्रीय अटारी सीमा से भारत अपने वतन लाया गया है। 17 साल पहले अपने काम की तलाश में सूरत व  मुंबई गया राजू  गलती से पाकिस्तान चला गया था, जिसके बाद पाकिस्तान की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस दौरान उसे कई तरह की यातनाएं दी गई, जिससे उसकी मानसिक हालात ठीक नहीं है। भारत सरकार की पहल पर सोमवार को रिहा कर दिया गया है जिसे अब शहडोल कलेक्टर के निर्देशन पर पुलिस टीम और परिजन अमृतसर से शहडोल लाया जाएगा।

शहडोल जिले के गोहपारु  थाना क्षेत्र के बरेली गांव का रहने वाला 30 वर्षीय राजू गुप्ता 17 साल पूर्व रोजगार की तलाश में सूरत और मुम्बई की खाक छान रहा था, जो अचानक पाकिस्तान चला गया, जहां उसे जेल भेज दिया गया, जिसका कुछ समय तक तो पता नहीं चला जिसके कुछ वर्षों बाद राजू के परिजनों कों पता लगा की राजू पाकिस्तान की जेल बंद है। परिजनों का राजू को अपने वतन वापस बुलाने के लिए 6 माह पहले शहडोल एसपी से मदद की गुहार लगाते हुए वपास बुलाने की मांग की थी, जिसके बाद उसे भारत सरकार ने
सोमवार को अपने वतन बुला लिया, जिसकी जानकारी शहडोल कलेक्टर को दी गई। जिसे अब शहडोल कलेक्टर के निर्देशन पर पुलिस टीम और परिजन अमृतसर से शहडोल लाया जाएगा ।

राजू के वापस अपने वतन आने के इंतजार उसकी मां की आंखे पथरा गई, जब से राजू बाहर गया था , तब से उसकी मां उसके आने का बेसबरी से इंतजार कर रही थी। अब जब उनके परिजनों को पता लगा कि राजू पाकिस्तान से अपने वतन आ गया है और जल्द ही अपने घर वापस आ जाएगा, उनके खुशी का ठिकाना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान जेल में राजू को थर्ड डिग्री का टॉर्चर दिया जाता था, कई तरह के जतन झेले, उसके साथ पाकिस्तानी पुलिस लगातार मारपीट करती रही,  जिसकी वजह से उसकी मानसिक हालत भी बिगड़ चुकी है। फिलहाल राजू कुछ भी बताने में असमर्थ है, क्योंकि उसके साथ हुए टॉर्चर ने उसकी आवाज तक छीन ली है। लगभग 15 सालों से पाकिस्तान की जेल में बंद था राजू के मुताबक उसे पाकिस्तान गए 10-15 साल हो गए थे और वह तभी से वहां की जेल में बंद था।

आज उसे पाकिस्तान की तरफ से रिहा गया है। उसे अटारी-बाघा बॉर्डर भारतीय रेंजरों के हवाले किया गया, राजू से पूछा गया कि वह पाकिस्तान कैसे पहुंचा, तो इस सवाल के जवाब में कभी वह कहता कि ट्रेन से गया, तो कभी पैदल ही पाकिस्तान जाने की बात कह रहा है, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राजू किस अपराध में पाकिस्तान की जेल में 13 वर्ष तक बंद रहा।