Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इंदौर ड्रग्स कनेक्शन: NCB के दो जवान रिश्वत लेते गिरफ्तार, जिम संचालक को डराकर मांग रहे थे घूंस

इंदौर: ड्रग्स मामले को लेकर आंटी और उनके कुछ साथी जेल की हवा खा चुके हैं। लेकिन अब इस केस में पुलिस का कनेक्शन भी सामने आ रहा है। शनिवार को NCB के दो कांस्टेबल रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार ये आरक्षक ड्रग्स मामले में एक जिम संचालक को फंसाने की धमकी दे रहे थे। जिसके बदले में उन्होंने 3 लाख की रिश्वत भी मांगी थी।

ड्रग रैकेट में फंसाने की धमकी देकर मांगी थी रिश्वत…
जिम के मालिक प्रतीक जोशी ने बताया कि सुबह 10:30 बजे नारकोटिक्स ब्यूरो के दो जवान जिम पहुंचे, और जिम ट्रेनर शाद को नारकोटिक्स केस में फंसा देने की धमकी देकर 3 लाख की रिश्वत मांगने लगे और उसे अपने साथ जिम के नीचे ले गए। NCB जवानों के पीछे हम भी गए और उन्हें विजयनगर थाने के पास 2 जवानों और उनके ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पिछले कुछ दिनों से पब, जिम के साथ ड्रग नेटवर्क कनेक्शन को लेकर इंदौर पुलिस की स्पेशल टीम ने कई खुलासे किए हैं, की कम वक्त में युवाओं को बॉडी बनाने के लिए हर्बल ड्रग बताकर प्रतिबंधित ड्रग का डोज़ दिया जा रहा है। ऐसे कई ड्रग से जुड़े कारोबार करने वाले लोगों को हिरासत में लिया गया है। NCB के दो जवान और एक ड्राइवर के खिलाफ विजयनगर पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जवान इंदौर NCB में पदस्थ हैं।