Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

झारखंड एकता मंच में दीपक सिंह टाइगर के नेतृत्व में दर्जनों लोग हुए शामिल

छावनी परिषद के सभी वार्ड में झारखंड एकता मंच उतारेगी अपना प्रत्याशी

छावनी परिषद रामगढ़ कैंट में वार्ड के चुनाव की आहट होते ही राजनीतिक, गैर राजनीतिक और सामाजिक संगठन वार्ड चुनाव की तैयारी में जुट गए है इसी के तहत झारखंड एकता मंच के द्वारा रामगढ़ चट्टी बाजार स्थित होटल सम्राट के सभागार में झारखंड एकता मंच का कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।

 

इस मिलन समारोह के मौके पर दीपक सिंह टाइगर के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने झारखंड एकता मंच का सदस्यता ग्रहण किया और समाज सेवा का संकल्प लिया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड एकता मंच के अध्यक्ष रंजन सिंह व संचालन सूरज जयसवाल के द्वारा किया गया ।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मुख्य संरक्षक आजाद सिंह और विशिष्ट अतिथियों के द्वारा पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया. सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में आयोजित मिलन समारोह में रामगढ़ छावनी परिषद के आगामी चुनाव के मद्देनजर विचार-विमर्श की गई और निर्णय लिया गया कि छावनी परिषद के आठो वार्ड में झारखंड एकता मंच के प्रत्यासी चुनाव लड़ेंगे और चुनाव जीत कर छावनी क्षेत्र का विकास करने का कार्य करेंगे।