Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सेल्फी के लिए फांसी की एक्टिंग कर रही थी बच्ची, कुर्सी सरकने से गई जान

इंदौर: इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां रहने वाली 12 साल की बच्ची की सेल्फी के चक्कर में जान चली गई। बच्ची घर पर कुर्सी में खड़ी होकर फांसी लगाकर सेल्फी ले रही थी। इस दौरान बैलेंस बिगड़ा और कुर्सी सरकने से वह नीचे गिरी, जिससे फंदा गले में कस गया ओर मासूम की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मां वैष्णो देवी नगर में 12 साल की आयुषी अपने कमरे में थी। घटना के वक्त उसके माता पिता घर पर ही मौजूद थे। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो वह फंदे पर लटकी मिली।

बेटी को फंदे पर देख परिजन बदहवास हो गए और चीखने चिल्लाने लगे। आवाजें सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे और बच्ची को फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार फांसी लगाने के कारणों का तो पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आई है कि बच्ची ने सेल्फी के लिए फंदा गले में डाला था। इस दौरान कुर्सी सरक गई, जिस कारण वह फंदे पर लटक गई।