Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Silli सिल्ली कॉलेज के पीजी और वोकेशनल भवन के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गयी

जल्द ही सिल्ली देश के अव्वल विधान सभा की सूची में शामिल होगा : सुदेश महतो

सिल्ली : राँची जिला के सिल्ली कॉलेज के पीजी और वोकेशनल भवन के निर्माण कार्य की आधारशिला आजसू प्रमुख सह सिल्ली विधान सभा के विधायक सुदेश कुमार महतो के द्वारा रखी गई। सिलावट से पर्दा हटा कर दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस दौरान मौके पर मौजूद अतिथियों का बुके देकर और फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया ।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि सिल्ली विधानसभा को शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल बनाने के लिए मजबूत इरादे के साथ एक समृद्ध एवं सशक्त सिल्ली के निर्माण की मजबूत नींव रखी गयी है। जल्द ही सिल्ली देश के अव्वल विधान सभा की सूची में शामिल होगा। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रांची विश्व विद्यालय रांची के कुलपति रमेश कुमार पाण्डे ,विशिष्ठ अतिथि के रूप मे रांची विश्व विद्यालय के कुल सचिव मुकुन्द मेहता समेत कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे।