Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जमीन बटवारे को लेकर सौतेले भाई ने मां के साथ मिलकर की अपने भाई हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायसेन: एक सौतेले भाई ने अपनी मां के साथ मिलकर अपने भाई की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी और दूसरे भाई को कुल्हाड़ी मार घायल कर दिया। जिसे भोपाल रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला रायसेन जिले के देवरी थाने का है। जहां पर ग्राम इटुआ में मृतक चंद्रहास उम्र 28 साल अपने खेत पर काम कर रहा था। उसके सौतेले भाई दीपक उम्र 24 साल ने अपनी मां लीलाबती के साथ मिलकर कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। वहीं मृतक के छोटे भाई छोटू उर्फ रोहित को कुल्हाड़ी मार कर घायल कर दिया। घायल को गंभीर अवस्था मे भोपाल रेफर कर दिया। घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को दे दिया गया है। मामले को लेकर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कुछ समय जमीन का बटवारा हुआ था। जिसको लेकर बात बढ़ती चली गई और हत्या तक पहुंच गई।