Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Silli स्व. बिनोद बिहारी की आदमकद प्रतिमा का हुआ अनावरण, कोरोना वॉरियर किए गए सम्मानित

सिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में एक ब्लड बैंक का भी शुभारंभ किया गया

सिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में एक ब्लड बैंक का भी शुभारंभ किया गया

सिल्ली : राँची जिला के सिल्ली प्रखंड में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्व. स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि के अवसर पर सिल्ली के स्टेडियम में बिनोद बिहारी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में रांची के सांसद संजय सेठ, गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक लंबोदर महतो और सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने एक साथ फीता काटकर प्रतिमा का अनावरण किया।
साथ ही प्रखंड परिसर में कोरोना काल में लगातार सेवाएं दे रहे डॉक्टर नर्स समेत अन्य कोरोनावरियर्स को गूंज संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। वही सिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में एक ब्लड बैंक का भी शुभारंभ किया गया।

गूंज महोत्सव किसान और नौजवानों के लिए निर्णायक क्षण : सीपी चौधरी

कार्यक्रम में उपस्थित सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने गूंज महोत्सव को स्थगित किये जाने को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि गूंज महोत्सव सिल्ली के किसानों और नौजवानों के लिए निर्णायक क्षण होता।वही रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि पहली बार कोई राजनीतिक पार्टी और गूंज परिवार कोरोना वारियर्स के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उन्हें सम्मानित करने का काम कर रही है वैसे कोरोनावरियर्स जो अपनी जान की बाजी लगाकर संक्रमित लोगों की दिन-रात सेवा में जुटे हैं वही सांसद संजय सेठ ने कहा की किसी भी प्रतिमा का अनावरण हम सबको संघर्ष की राह दिखाती है विनोद बिहारी की आदमकद प्रतिमा उनके मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी।

स्व. विनोद बिहारी महतो के सपना को आजसू पूरा करेगी : सुदेश महतो

सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के जीवन के आदर्श को पुनर्स्थापित करने की कोशिश की गई है झारखंड के लिए विनोद बिहारी महतो का जो सपना था उसे आजसू पूरा करने का काम करेगी।