Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ऑपरेशन एलीफेंट लाइव हाथी के बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन

कुएं में गिर गया हाथी का बच्चा, ग्रामीण व वन विभाग के सहयोग से निकाला गया बाहर

ऑपरेशन एलीफेंट लाइव
हाथी के बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन

कुएं में गिर गया हाथी का बच्चा, ग्रामीण व वन विभाग के सहयोग से निकाला गया बाहर

हाथियों का झुंड खाने की तलाश में ग्रामीण इलाके पहुंचा, इसी क्रम में कुएं में गिर गया हाथी का बच्चा ।

जेसीबी बना देवदूत, कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल हाथी के बच्चे को कुएं से निकाला गया

 

झारखंड के सोनहातू थाना एवं तमाड़ थाना सीमावर्ती क्षेत्र के जिलिंगसेरेंग गांव के ग्रामीण इलाके में हाथियों का झुंड वितरण करते हुए पहुंचा इसी बीच जिलिंगसेरेंग गांव में एक हाथी का बच्चा कुएं में गिर गया। और पूरे क्षेत्र के लोग हाथी के बच्चे की आवाज को सुनकर उसको देखने के लिए इकट्ठा होने लगे और इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी ।

जिसके बाद वन कर्मियों की टीम उक्त स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की सहयोग से वन कर्मियों ने घंटों मशक्कत करने के बाद हाथी के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला, इसमें सबसे सुखद पहलू ये रहा कि जिन हाथियों की वजह से आए दिन ग्रामीण परेशान रहते हैं, आज उसे ही बचाने में लगे रहे।

और आखिरकार घंटों कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग और ग्रामीणों की सहयोग से हाथी के बच्चे को सकुशल जेसीबी के माध्यम से बाहर निकलवाया गया