Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Rajrappa कार्तिक पूर्णिमा पर सिद्धपीठ संगम में सौकड़ों श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

श्रद्धालुओं ने संगम स्थल पर स्नान कर माँ छिन्नमस्तिके से परिवार के सुख शांति हेतु कामना किया

रजरप्पा : देश की प्रसिद्ध सिद्धपीठ राजरप्पा के संगम में आज सौकड़ों श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान, मौके पर पूर्व सांसद ने राज्य के विकास सहित देश को विश्व गुरु बनाने को लेकर माँ छिन्नमस्तिके से की कामना।

प्रदेश के एकलौते सिद्ध पीठ रजरप्पा में आज सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। मां छिन्नमस्तिके मंदिर क्षेत्र में स्थित दामोदर नद एवं भैरवी नदी के संगम स्थल पर आज सुबह 4:00 बजे से ही लोगों के स्नान करने का तांता लगा रहा। इस मौके पर विभिन्न स्थानों से आये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने संगम स्थल पर स्नान कर माँ छिन्नमस्तिके से परिवार के सुख शांति हेतु कामना किया। इस मौके पर हजारीबाग के पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता यदुनाथ पांडे ने भी पूजा कर राज्य के विकास एवं देश को विश्व गुरु बनाने के लिए मां छिन्नमस्तिके से प्रार्थना किया है।
इस मौके पर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के प्रधान पुजारी सुभाशीष पांडा ने कहा कि आज कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह अंधेरे से ही श्रद्धालुओं के नहाने की भीड़ लगी हुई है। मौके पर एक अन्य पंडा ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर सोशल डिस्टेंस और आपसी दूरी का भी पालन के लिए हम श्रद्धालुओं से आग्रह कर रहे हैं ।