Jamshedpur प्रशासन कोरोनावायरस को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है
जेएनसी के ब्रांड एंबेसडर पप्पू सरदार लोगों को कर रहे है जागरूक
जमशेदपुर प्रशासन कोरोनावायरस को लेकर किसी भी तरह का जोखिम उठाने को तैयार नहीं, इसको लेकर जिला प्रशासन की तरफ से पूरी मुस्तैदी दिखाई जा रही है लगातार जांच शिविर लगाकर लोगों की जांच की जा रही है इसी के तहत आज साक्षी बाजार में 300 लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया जिसमें आने जाने वाले लोगों का जांच किया जा रहा है क्योंकि लग्न का समय है बाजारों में भीड़ देखी जा रही है कोई भी संक्रमित मरीज ना जैसी बीमारी को ना फैलाएं इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और आगे भी यह जांच की जाएगी ।
प्रशासन की तरफ से कोरोना जैसी बीमारी को लेकर जागरूक किया। वही इस मौके पर जेएनसी के ब्रांड एंबेसडर पप्पू सरदार भी लोगों को जागरूक करते दिखे ।
