Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

टीएसपीसी नक्सलियों के विरुद्ध चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पुलिस से लुटे गए रायफल के साथ 451 जिंदा कारतूस किया बरामद

चतरा : चतरा पुलिस को जिले में सक्रिय प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के विरुद्ध एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और सीआरपीएफ 190 बटालियन की संयुक्त टीम ने लावालौंग थाना क्षेत्र के सिलदाग खामडीह जंगल से पुलिस से लूटी गई राइफल के साथ भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस को यह सफलता पूर्व में गिरफ्तार नक्सली सब जोनल कमांडर कृष्णा गंझू के निशानदेही के आधार पर हाथ लगी है। समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी ऋषभ झा ने बताया कि गिरफ्तार सब जोनल कमांडर ने पूछताछ के दौरान बताया था कि पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस पार्टी को निशाना बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर हथियार और कारतूस लावालौंग जंगल मे छिपाकर रखे गए हैं।

लावालौंग थाना क्षेत्र के सिलदाग के खामडीह के जंगल से हुईं बरामदगी
सूचना के आधार पर एएसपी अभियान निगम प्रसाद और सिमरिया एसडीपीओ बचन देव कुजूर के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। अभियान के दौरान ही सिलदाग खामडीह जंगल से पुलिस से लूटी गई रायफल के साथ भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस बल को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से छुपाकर रखा गया था हथियार व गोली

यह हथियार और गोली नक्सलियों द्वारा जमीन में गाड़ कर रखे गए थे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस से लूटी गई .303 बोर का खाली मैगजीन लगा रायफल, .303 एमएम का 189, .306 एमएम का 237, 7.62 एमएम का 18, आठ एमएम का 07 जिंदा गोली, विभिन्न नम्बर लिखा .306 एमएम का आठ खाली खोखा व 11 पीस गोली चार्जर बरामद किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीआरपीएफ के कमांडेंट पवन कुमार बासन, एएसपी अभियान निगम प्रसाद व एसडीपीओ अविनाश कुमार उपस्थित थे।