Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चला सघन वाहन जांच अभियान, वसूल गया जुर्माना

हेलमेट, वाहन के कागजात व ड्राइवरी लाइसेंस के बगैर घूमने पर जुर्माना वसूला गया

रामगढ़ : जिला पुलिस कप्तान प्रभात कुमार के आदेशानुसार रामगढ़ जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । इसके तहत रामगढ़ के हृदय स्थली सुभाष चौक पर पुलिस बल के जवान और पदाधिकारियों की मौजूदगी में वाहन के कागजात और बिना हेलमेट वाले लोगों चालान काटकर फाइन लिया गया । तो वही पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत पीटीपीएस न्यू मार्केट कटिया चौक में औचक वाहन जांच किया गया।  वाहन चेकिंक के दौरान दर्जनों दोपहिया वाहन पकड़े गए । इस वाहन जांच अभियान में बिना हेलमेट , वाहन के कागजात व ड्राइवरी लाइसेंस के बगैर घूमने पर जुर्माना वसूला गया। यातायात विभाग के पदाधिकारियों द्वारा हेलमेट नही पहनने पर एक हजार रुपये तथा ड्राइवरी लाइसेंस नही होने पर पांच हजार रुपये  एवं अन्य कागजात की गड़बड़ी पर टोटल आठ हजार रुपये तक जुर्माना के तौर पर वाहन चालकों से वसूल किया गया।