Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

फांसी के फंदे से लटकता मिला सीसीएल कर्मचारी का शव

सीसीएल रजरप्पा वाशरी में मंगलवार सुबह फांसी से लटकता हुआ एक कामगार का शव देखा गया. मृतक की पहचान परमानंद प्रसाद लगभग (53 वर्ष) के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि परमानंद सोमवार रात्रि पाली दस बजे से सुबह छह बजे तक के लिए ड्यूटी में गये थे. इस बीच मंगलवार अहले सुबह पांच बजे कुछ कामगारों द्वारा इसके शव को फांसी से लटकते हुए देखा गया. इसके बाद घटना की सूचना प्रबंधन के अधिकारियों व पुलिस को दी गयी.

पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को उतारने लगी तो  कामगारों ने इसका जमकर विरोध किया और इसके आश्रित को नौकरी देने की मांग को लेकर शव को उतारने नहीं दिया.यहां कामगार इसके आश्रित को नौकरी देने की मांग पर अड़े हुए थे. लगभग 11:30 बजे प्रबंधन द्वारा 15 दिन के अंदर नौकरी देने का लिखित आश्वासन दिया गया. इसके बाद शव को उतारने दिया गया. उधर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परमानंद कैटेगरी छह इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत था. वे गोपालगंज बिहार के रहने वाले थे.


कामगार की मृत्यु पर कई तरह की चर्चा की जा रही थी. लोगों का कहना था कि वह खुद फांसी लगाया या फिर इसकी हत्या कर शव को फांसी से लटका दिया गया. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा. इससे पूर्व भी एक कामगार की मृत्यु वाशरी रेलवे लाइन के समीप संदेहास्पद स्थिति में हुई थी.

रजरप्पा से प्रिंस वर्मा की रिपोर्ट