Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

महुआटांड़ के गोप्पो में हुआ मेला का उदघाटन, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी थे मौजूद

मकर संक्रांति के अवसर पर रजरप्पा से सटे महुआ टांड़ थाना क्षेत्र के गोप्पो स्थित गन्धोनिया धाम में मेला का आयोजन किया गया। मेला का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि धवैया मुखिया पूनम देवी, वरिष्ठ आजसू नेता धनेश्वर महतो उर्फ डीएम महतो, समाजसेवी मुकेश सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। मौके पर गिरिडीह सांसद ने कहा कि टुसु मेला झारखण्ड सांस्कृतिक की पहचान है। इस पहचान में बचाने के लिए आजसू हमेशा इस तरह के कार्यक्रम में बढ़चढ़कर सहयोग करने का काम करती है और हमेशा करते रहेगी।

मेला में रांची की टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोहित कुमार महतो ने किया। मुख्य अतिथि के यहां पहुंचने पर मेला समिति के अध्यक्ष दिलु महतो, राजेन्द्र महतो, हीरालाल महतो द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मौके पर लाल बिहारी महतो, जयराम महतो, नेमधारी महतो, महेश महतो, छूटू महतो, शिवसागर महतो, गुरुचरण महतो, सुरेश महतो, दीपचंद महतो, फुलेश्वर महतो, संतोष महतो, जगेश्वर महतो, विजय महतो, फुलेश्वर महतो, बिरजू घांसी, अमित कुमार आदि थे।

रजरप्पा से प्रिंस वर्मा की रिपोर्ट