Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रजरप्पा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर  में मना स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती 

रजरप्पा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा में सोमवार को स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती मनाई गई।इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र कुमार सिंह मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने विवेकानन्द जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

मौके पर उन्होंने कहा कि सभी लोगों को आज स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। तभी हमारा देश विश्व गुरु बन सकता है। इस दौरान बाल -किशोर भारती प्रमुख बचुलाल तिवारी, वरिष्ठ आचार्य परमानन्द चौधरी, इंदजीत सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया। इस अवसर पर बच्चो द्वारा देशभक्ति गीत, भजन, उनकी जीवनी, प्रेरक प्रसंग आदि की प्रस्तुति भी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन बहन प्रियंका ने की। मौके पर उप प्राचार्य अनिल कुमार सिंह, शुक्ला चौधरी, पद्मवतीजी, ज्योति राजहंस, राकेश कुमार सहाय, कैलाश शर्मा,  शम्मीराज, भैया पीयूष, मेहुल, आदेश, उत्कर्ष, अमित,अरविंद,बबलू, साइन, राहुल नीतीश,तथा बहन स्नेहा, सन्ध्या, गुनगुन, ललिता,आस्था सहित कई मौजूद थे।

रजरप्पा से प्रिंस वर्मा की रिपोर्ट