Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जमशेदपुर के कदमा थाना पुलिस ने चोरी के बाईक कटिंग मामले का खुलासा

छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग एक सौ गाड़ियों के पार्ट्स और नंबर प्लेट बरामद किए

जमशेदपुर के कदमा थाना पुलिस ने चोरी के बाईक कटिंग मामले का खुलासा DSP अरविन्द कुमार ने बताया कि यह गिरोह के सदस्य जमशेदपुर के अलग- अलग इलाकों से गाड़ियों की चोरी कर उसे आजादनगर पुरूलिया रोड में कटिंग करके उसके पार्टस गैराज में बेचने का काम किया करते हैं.

फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में आए मोहम्मद इकबाल और मोहम्मद शादाब से पुलिस पूछताछ कर रही है. आपको बता दि कि वाहन चेकिंग के दौरान कदमा थाना पुलिस ने चोरी के बाईक के साथ मानगो आजादनगर के एक युवक मोहम्मद इकबाल को गिरफ्तार किया था, जिसकी निशानदेही पर आजादनगर पूरूलिया रोड स्थित उसके घर में छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग एक सौ गाड़ियों के पार्ट्स और नंबर प्लेट बरामद किए थे, जिससे पूछताछ के क्रम में कदमा के एक गैराज मिस्त्री मोहम्मद शादाब का नाम सामने आया था,

जहां छापेमारी के क्रम में पुलिस ने पांच मोटरसायकल बरामद किए. वहीं बताया जा रहा है. कि सभी चोरी की गाड़ियां जमशेदपुर की ही है. वैसे जमशेदपुर पुलिस के लिए इसे बड़ी कामयाबी के रूप में देखी जा रही है. वहीं पुलिस सभी गाड़ियों के मालिकों की तलाश में जुट गयी है. जैसे ही लोगों को जानकारी मिली की काफी संख्या में चोरी की बाइक कदम थाना ने बरामदगी की है जिन लोगों का बाइक चोरी हुआ था काफी लोग अपने बाइक का पेपर लेकर थाने पहुंचे और अपनी बाइक को खोजबीन में लग गए लेकिन जितनी बड़ी संख्या में पुलिस ने बाइक बरामद की है यह अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है

वही जमशेदपुर के कदमा थाना प्रभारी ने बताया कि या पूरा मामला हेलमेट चेकिंग के दरमियान एक व्यक्ति बिना नंबर के गाड़ी में आ रहा था तभी पुलिस ने उसे रोका और उसे गाड़ी के कागजात मांगे लेकिन पुलिस को संतुष्ट जनक जवाब नहीं मिलने के कारण पुलिस ने उसे जब कड़ाई से पूछताछ की तब उस व्यक्ति ने पूरे मामले का खुलासा किया कि 1 साल में करीब १०० से अधिक बाइक के चोरी की है वहीं पुलिस का मानना है कि इस रिकवरी के बाद कदमा क्षेत्र में बाइक चोरी पर अंकुश लगेगा और वहीं लोगों से अपील की कि जब भी आप बाइक कहीं भी लगाते हैं तो एक अलग से सीकर लगाकर ताला जरूर लगाएं ताकि बाइक सुरक्षित रहे