Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सीईओ ने किया मांडू प्रखंड अंतर्गत तोपा पंचायत का निरीक्षण

रामगढ़: कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा कोविड-19 को रोकने हेतु सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।

रामगढ़: कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा कोविड-19 को रोकने हेतु सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद अंचल अधिकारी मांडू श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा शनिवार को तोपा पंचायत अंतर्गत बनवार गांव का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी द्वारा बनवार गांव मेरा रहे निवासियों से पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए लोगों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी ली गई। इस दौरान उन्होंने बनवार गांव के मुखिया को पूरे क्षेत्र को अपने नेतृत्व में सैनिटाइज कराने एवं अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति सुनिश्चित करें कि वे अनिवार्य रूप से घर के अंदर रहे एवं बेहद जरूरी कार्य होने पर घर से बाहर निकलते वक्त मास्क पहनकर अथवा चेहरे को ढक कर कि बाहर निकले।

अंचल अधिकारी ने बनवार गांव के मुख्य को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि गांव में किसी अन्य राज्य से आने वाले व्यक्ति की जानकारी तुरंत प्रशासन को दी जाए ताकि ससमय उसकी स्वास्थ जा की जा सके।