Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Jamshedpur राजद ने केक कटिंग व झंडा तोलन कर मनाया स्थापना दिवस

केंद्र सरकार की नीति के खिलाफ निकाली गई साइकिल रैली

जमशेदपुर : राष्ट्रीय जनता दल का स्थापना दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया, जहां केक कटिंग व झंडा तोलन के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार के नीति के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए साइकिल रैली निकली गई,

 

राज्य में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए झंडोत्तोलन किया

राजद के 24 वें स्थापना दिवस के अवसर पर ज़िला अध्यक्ष अम्बिका बैनर्जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोल पहाड़ी चौक के निकट शौकत खान बिल्डिंग में फीता काटकर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया साथ ही पूरे जोश के साथ केक कटिंग कर खुशियां मनाई वही झंडोत्तोलन से पूर्व पार्टी के जिला अध्यक्ष अंबिका बनर्जी द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता राधे प्रसाद यादव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया साथ ही पूरे राज्य में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए झंडोत्तोलन किया

पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में हो रही वृद्धि का विरोध करते हुए साइकिल रैली निकाली

वही दूसरी तरफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक विशाल साइकिल रैली निकाली और पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बढ़ते पेट्रोल डीजल के मूल्यों में हो रही वृद्धि का विरोध किया जहां पार्टी में युवा कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे पार्टी के युवा नेता मोहम्मद रीजाउलाह खान ने केंद्र सरकार के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की सरकार जुमलेबाजी की सरकार हैं 2024 के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार हैं बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी पार्टी अपना परचम लहराएगी, साथ ही उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से चीन की सारी वस्तुओं पर बैन लगाने की मांग की