Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh नाई समाज ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

प्रत्येक सैलून दुकानदार को दस दस हजार रुपया आर्थिक मदद का किया मांग

रामगढ़: जिला नाई समिति रामगढ़ ने मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन से आर्थिक मदद के रूप में 10-10 हजार रु की मांग की है। इस संबंध में उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। मांग है कि कोविड-19 कोरोना महामारी संक्रमण व लंबे समय से लॉकडाउन के कारण नाई समाज भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है।

नाई समाज के लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाई जाए। संपूर्ण झारखंड व पूरे देश में नाई समाज का एक मात्र रोजगार सैलून व बालदाढ़ी बनाने का कार्य सहित यजमानी है। सोशल डिस्टेंस के अभाव इस कार्य को करना संभव नहीं है। इस कार्य से कोराना महामारी फैलने का खतरा है। नाई समाज के लिए रोजगार के अभाव में पारिवारिक जीवन-यापन की समस्या, दुकान का भाड़ा, बिजली बिल भुगतान की समस्या गंभीर रूप ले लिया है। जिला नाई समिति के सभी पदाधिकारीगण व सदस्यगण अपने समाज के हित में झारखंड सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है। प्रत्येक सैलून दुकानदार को दस-दस हजार मासिक अनुदान जीवन यापन के लिए दिए जाए। जिससे समाज के लोगों का कल्याण हो सकें। मौके पर नाई समिति अध्यक्ष प्रो पूर्णकांत ठाकुर, सचिव लालचंद ठाकुर, प्रणीत कुमार, महेश ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, गणेश ठाकुर, दिलीप शर्मा,चतुर्भुज इाकुर,प्रदीप शर्मा, हुलास ठाकुर,मोती ठाकुर, मोहन,मुकेश, सिकंदर ठाकुर आदि मौजूद थे।