Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh रांची-पटना फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, तीन की हालत गंभीर

रांची-पटना फोरलेन सड़क के काकेबार पटेल चौक पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला, एक पुरुष व एक बच्चे की मौत हो गई. इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है ।

रांची-पटना एनएच 33 फोरलेन सड़क के पटेल चौक के पास रांची से आ रहे ट्रेलर ने विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक और कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण ट्रेलर और ट्रक के बीच कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर फंस गई. कार में नवजात बच्चा सहित छह लोग बैठे हुए थे, जो बुरी तरह से फंसे हुए थे और वे लोगों से बाहर निकालने की गुहार लगा रहे थे.
घटना की जानकारी मिलने के बाद एनएचआई की रेस्क्यू टीम, रामगढ़ पुलिस और रामगढ़ के एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचे और क्रेन की मदद से ट्रक में फंसी कार को पहले निकाला गया, फिर स्थानीय लोग पुलिस और एनएचआई की रेस्क्यू टीम की मदद से एक-एक कर लगभग 2 घंटे के प्रयास के बाद बच्चे सहित सभी 6 लोगों को बाहर निकाला गया . ये लोग कुजू थाना क्षेत्र के सरूबेड़ा से जमशेदपुर जा रहे थे.