Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भाजपा नेताओं ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प।

भाजपा जिला कार्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी और संचालन महामंत्री रंजीत पांडे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने स्वामी विवेकानंद के द्वारा कही गई “उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाये” का अनुसरण करने का आह्वान किया।

स्वामी विवेकानंद के जयंती कार्यक्रम के पश्चात भाजपा नेताओं के द्वारा नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में जागरूकता रैली निकाली गई।

भाजपा नेताओं ने आम जनता से जनसंपर्क कर नागरिकता संशोधन बिल के विषय पर जानकारी साझा करते हुए इस कानून को जनहित में देश के लिए जरूरी बताया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण मेहता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रोफ़ेसर संजय सिंह, डॉ संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता, विधानसभा प्रत्याशी कुंटू बाबू, महेंद्र प्रजापति, सहदेव ठाकुर, सुबोध सिंह, पप्पू यादव, ब्रजेश पाठक, भाजयुमो नगर अध्यक्ष नीरज सिंह, प्रवीण कुमार सोनू, धनंजय कुमार पुटुस सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।