Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

विशेष श्रमिक ट्रेनों से लौटे प्रवासी मजदूरों/ लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारियों को किया गया सम्मानित

रामगढ़: रामगढ़ जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री संदीप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार द्वारा लॉकडाउन के दौरान विशेष श्रमिक ट्रेनों से लौटे प्रवासी मजदूरों/ लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशासनिक पुलिस एवं रेलवे के अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर उपायुक्त श्री संदीप सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से जिला के सभी अन्य कार्यों को करते हुए विशेष श्रमिक ट्रेनों से लौटे प्रवासी मजदूरों लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु अधिकारियों द्वारा कार्य किया गया वह सराहनीय है। लंबी चली इस प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। लेकिन अभी हमें कोरोना के क्षेत्र में और भी सतर्क और सजग रहकर कार्य करना है एवं अपने दायित्वों का निर्वहन करना है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने प्रवासी मजदूरों/ लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु बेहतरीन रूप से समन्वय स्थापित कर सभी कार्यों को संपन्न कराने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री कीर्तिश्री जी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अपने नेतृत्व में उन्होंने पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया वह काबिले तारीफ है। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मी जो इस कार्य में लगे थे उन सभी का धन्यवाद किया।

समारोह के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री कीर्ति श्री जी ने प्रशासनिक, पुलिस, रेलवे, छावनी परिषद एवं नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मियों की तारीफ करते हुए सभी को उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद कहा।

समारोह के दौरान जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं रेलवे पुलिस बल के कुल 40 अधिकारियों को सम्मानित किया गया।