Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh गहन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह के तहत सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य जांच अभियान की शुरुआत की

40 वर्ष से ऊपर तथा 5 वर्ष से नीचे के बच्चों का गहन स्वास्थ्य जांच किया

रामगढ़ : रामगढ़ जिले में गहन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह के पहले चरण के तहत जिले की सिविल सर्जन श्रीमती नीलम चौधरी ने आज स्वास्थ्य जांच अभियान की शुरुआत की। इसका मुख्य उद्देश्य जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों को स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह के तहत होने वाले कार्यो के प्रति जागरूक करना था।

https://youtu.be/Ejx4imLAMKY

सिविल सर्जन की अगुवाई में एक पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने जिले के विभिन्न जगहों पर जाकर 40 वर्ष से ऊपर तथा 5 वर्ष से नीचे के बच्चों का गहन स्वास्थ्य जांच किया। मौके पर सिविल सर्जन श्रीमती नीलम चौधरी ने बताया कि गहन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह के पहले चरण के तहत प्रचार प्रसार का कार्य करते हुए जागरूक किया जा रहा है, इसमें जिले की सहिया, आंगनवाड़ी सेविका आदि जिले के सभी गांव में जाकर 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों तथा 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का सर्वे का कार्य करेंगी। सर्वे के दौरान अलग-अलग स्वास्थ समस्याओं से ग्रसित लोगों की स्क्रीनिंग तथा उपचार किया जाएगा। इस कार्य मे मेडिकल टीम द्वारा घर-घर जाकर 40 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी जो 21 जून तक चलेगी ।

मौके पर टीम में शामिल एक अन्य मेडिकल स्टाफ ने बताया कि इस स्वास्थ्य जांच का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 के संक्रमण को कम करना भी है जिसके तहत 40 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति एवं 5 वर्ष से नीचे के बच्चों का गहन स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है ।
मौके पर उपस्थित क्षेत्र की एक सेविका ने कहा कि हम लोगों को गहन स्वास्थ्य जांच करने से संबंधित आदेश आए हुए हैं जिस का पालन कर रहे हैं और घर-घर जाकर लोगों की बीमारियों से संबंधित जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।
मौके पर स्वास्थ्य जांच होने वाले परिवार के एक सदस्य ने बताया कि सरकार की यह एक अच्छी पहल है जिससे कोरोना संक्रमण को भी कम करने में बल मिलेगा जिसकी हम सराहना करते हैं