Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh गहन जन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह के तहत पहले दिन किया गया सर्वे

18 तारीख से लेकर 25 तक चलेगा स्वास्थ्य सर्वे

रामगढ़ : पंचायत सचिवालय मुराम कला में गहन जन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह की शुरुआत हुई ।
बताते चले कि रामगढ़ के सहिया,जल सहिया ,बीटीटी घऱ घर में जाकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सभी प्रखंडों मे लोगों को स्वास्थ जांच के दौरान किए जाने वाले कार्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।


इस संबंध में बात करते हुए प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी डॉ ठाकुर मृत्युंजय ने बताया कि यह सर्वे सात दिनों का है आज 18 तारीख से लेकर 25 तक चलना है इस सर्वे में आंगनबाड़ी सेविकाओं को इस तीन दिनों में गहन सर्वे करना है की 40 साल से ऊपर किसी व्यक्ति को कोई भी बीमारी है उसको चिन्हित्त किया जाना है जैसे कि खासी, हाई बीपी माउथ केंसर ताकि उनका नियमित इलाज हो सके।
डॉ मृत्युंजय ने कहा कि रामगढ़ जिला अंतर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्रों में लोगों को गहन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह के तहत किए जाने वाले कार्यों के प्रति एवं कोविड-19 से संबंधित किसी प्रकार की भी लक्षण दिखने पर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने के संबंध में अलग-अलग माध्यमों का इस्तेमाल कर जैसे दीवार लेखन, पोस्टर बैनर आदि द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में 18 जून से शुरू हो रहे हैं गहन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह के तहत सहियाओं द्वारा सर्वे किया जा रहा है।
स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह में मुर्राम कला पंचायत में बीटीटी गोपी सिन्हा के द्वारा घर-घर जाकर 40 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का सर्वे जांच किया जा रहा है। रामगढ़ जिले के सभी प्रखंडों एवं अन्य स्थानों पर यह सर्वे का कार्य किया जाएगा। इस दौरान किए गए सभी कार्यों में अगर किसी प्रकार की बीमारी से ग्रसित या कोई लक्षण वाले व्यक्ति पाए जाते है जैसे रक्तचाप, डाइबिटीज, मोटापा एवं जिनका बीएमआई इंडेक्स ज्यादा हो उनके लिए एक कैंप लगा कर लोगो की स्वास्थ्य जांच की जाएगी और आवश्यकता अनुसार उनकी कोरोना संक्रमण की भी जांच की जाएगी।