Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

राजनगर के सीमावर्ती क्षेत्र हल्दीपोखर में मकर संक्रांति को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

राजनगर कि सीमावर्ती क्षेत्र हल्दीपोखर में शनिवार को साप्ताहिक हाट हल्दीपोखर में आज लोगों की प्रचुर भीड़ देखने को मिली । ग्रामीण क्षेत्रों में मकर सक्रांति 14 व 15 जनवरी को मनाई जानी है जिसको लेकर आज हल्दीपोखर बाजार भी गरम नजर आ रहा था ।मकर सक्रांति को लेकर सप्ताहिक हाट में आज ज्यादातर लोग मिट्टी के बर्तन, बांस की सूप व टोकरी और नए कपड़े खरीदने में व्यस्त दिखे।

हालांकि प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के पहले सप्ताहिक हाट में इस तरह की भीड़ उमड़ती है। वहीं इस हल्दीपोखर बाजार में राजनगर पोटका उड़ीसा तथा जमशेदपुर से भी लोग यहां खरीदारी करने आते हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने भी आज बड़े उत्साह के साथ शनिवार हाट में खरीदारी की और दुकानदार भी काफी खुश नजर आ रहे थे।

https://youtu.be/OIg9ZOZsthE

सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोर्ट