Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh कस्टम हायरिंग योजना अंतर्गत कृषि यंत्र बने किसानों के मददगार

रामगढ़: कृषि विज्ञान केंद्र, मांडू रामगढ़ में भारत सरकार की कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत खेती के कार्यों में प्रयुक्त होने वाले कृषि यंत्र किराए पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कस्टम हायरिंग योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर, पावर टिलर, कल्टीवेटर, जीरो टिलेज मशीन, पावर वीडर, आलू बोने के लिए मशीन आदि जैसे आधुनिक कृषि यंत्र किराए पर उपलब्ध हैं। जिसके माध्यम से किसान अब समय रहते जुताई, बुवाई, कटाई कर सकेंगे। इस योजना से मांडू, पतरातु, डाड़ी आदि क्षेत्रों के किसानों ने फायदा लेना प्रारंभ कर दिया है।
किराए पर कृषि यंत्र उपलब्ध होने से युवाओं को खेती की ओर जोड़ा जा सकता है। खेती में कृषि यंत्र के उपयोग से लागत में कमी सीधे-सीधे उत्पाद एवं मुनाफे को प्रभावित करती है। कृषि यंत्रों की आसानी से उपलब्धता कृषि को रोजगार के रूप में अपनाने में मददगार होती है। कृषि विज्ञान केंद्र की यह पहल राज्य में अनूठी पहल है जो कि खेती में कृषि यंत्रों के प्रयोग को बढ़ावा देगी।