Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh 14 लोगों को बिना मास्क बाहर निकलने और बगैर हेलमेट बाइक चलाने पर लिया गया जुर्माना

रामगढ़: कोरोनावायरस कोविड-19 से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश में लॉकडाउन की अवधि को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा कोविड-19 को रोकने हेतु सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में मंगलवार को अंचल अधिकारी रामगढ़ श्री भोला शंकर महतो की अध्यक्षता में रामगढ़ ब्लॉक परिसर के समीप हेलमेट/ मास्क जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान कॉल 14 लोगों को बिना मास्क/ हेलमेट के वाहन चलाने का दोषी पाया गया जिसके बाद सभी से फाइन की वसूली की गई । जांच क्रम के दौरान कुल 14 लोगों से ₹7000 की राशि वसूली गई।

गौरतलब हो कि जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा कोरोनावायरस कोविड-19 से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूर्व में ही बिना मास्क का प्रयोग किए अथवा चेहरे को ढके घर से बाहर निकलने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।