Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh कैसे करें मक्के की खेती, बुवाई का समय, बीज की मात्रा, बुवाई की विधि सहित तमाम जानकारियां

मक्का की खेती में निराई-गुड़ाई का विशेष महत्व है

रामगढ़ : मक्का खरीफ के मौसम की फसल है। भारत के लगभग 75 फीसदी भागों में मक्के का उत्पादन होता है। यही कारण है मक्का उत्पादन में भारत पांचवें नम्बर पर है। मक्के का प्रयोग मानव आहार में 25 प्रतिशत, कुक्कुट आहार में 49 प्रतिशत पशु आहार में 12 प्रतिशत स्टार्च में 12 प्रतिशत शराब में 1 प्रतिशत और बीज में 1 प्रतिशत के रूप में किया जाता है।

मक्का की बुवाई का समय

देर से पकने वाली मक्का की बुवाई मध्य मई से मध्य जून तक पूरी कर लेनी चाहिए, बुवाई के 15 दिन बाद खेत की पहली निराई होना बहुत जरूरी है। शीघ्र पकने वाली मक्का की बुवाई जून के अंत तक पूरी कर ली जाए तथा बरसात के समय वाली 10 जुलाई तक पूरी कर ली जाए।

बीज की मात्रा

देशी छोटे दाने वाली प्रजाति के लिए 16-18 किलोग्राम, संकर के लिए 20-22 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर और संकुल प्रजातियों के लिए 18-20 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर बुवाई करते हैं।

बुवाई की विधि

मक्का की बुवाई के समय हल के पीछे कूंड़ों में 3.5 सेंटीमीटर की गहराई कर लें। लाइन से लाइन की दूरी अगेती किस्मो में 45 सेंटीमीटर, मध्य और देर से पकने वाली प्रजातियों में 60 सेंटीमीटर होनी चाहिए। अगेती किस्मो में पौधे से पौधे की दूरी 20 सेंटीमीटर और देर से पकने वाली प्रजातियों में 25 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

निराई-गुड़ाई

मक्का की खेती में निराई-गुड़ाई का विशेष महत्व है। निराई गुड़ाई के द्वारा खरपतवार नियंत्रण के साथ ही ऑक्सीजन का संचार होता है, जिससे वह दूर तक फैल कर भोज्य पदार्थों को एकत्र कर पौधों को देती है। पहली निराई जमाव के 15 दिन बाद कर देना चाहिए साथ ही दूसरी निराई 35-40 दिन बाद करनी चाहिए।