Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Jamshedpur अल्कोर होटल की मालकिन ने कहा: मुझे अदालत पर पूरा विश्वास है,न्याय मिलेगा

जमशेदपुर के प्रसिद्ध अल्कोर होटल में लॉक डाउन उल्लंघन के मामले में उद्योगपति राजीव दुग्गल की गिरफ्तारी और होटल को सील किये जाने पर उनकी पत्नी कंवल दुग्गल ने अदालत पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनके ऊपर कठोर करवाई की गयी है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है की होटल बन्द किये जाने से करीब 1000 लोगों के सामने रोजी रोटी की समस्या पैदा हो गयी है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि किसी को भी ऐसी स्थिति का सामना ना करना पड़ा। उनका कहना था कि इस घटना के बाद अब जमशेदपुर में व्यवसाय करने के लिए।उनके परिवार को विचार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि न्यायालय से उन्हें पूरा न्याय मिलने का भरोसा है।

लॉक डाउन उल्लंघन के कारण सील हुए अलकोर होटल के सैकड़ों लोग बेरोजगार

जमशेदपुर में लॉक डाउन उल्लंघम से जुड़े एक मामले में जमशेदपुर के प्रमुख अल्कोर होटल को सील किये जाने से सैकडों लोगों के सामने रोजी रोटी की समस्या सामने आ गयी है। ऐसे में जब देश मे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू है , होटल के कर्मचारियों ने सरकार से गुहार लगाई है कि वो कोई रास्ता निकाले ताकि इन लोगों के सामने बेरोजगारी का संकट न खड़ा हो । जमशेदपुर के प्रसिद्ध अल्कोर होटल का। शहर की शान समझा जाने वाला ये होटल आज वीरान है।

लॉक डाउन के शुरुआती चरण में उल्लंघन के एक मामले में प्रशासन ने न सिर्फ इस होटल को सील कर दिया बल्कि इसके मालिक समेत 7 लोगों को जेल भी भेज दिया, पर प्रशासन की इस कठोर करवाई से सैकडों लोगों के सामने भुखमरी की समस्या पैदा हो गयी है होटल के मालिक राजीव दुग्गल शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी और उद्योगपति हैं, इसी होटल के दूसरे माले पर कम्पनी का कॉर्पोरेट office भी है। कर्मचारियों ने अब प्रशाशन और सरकार से गुहार लगाई है। पहले से मन्दी की मार झेल रहे होटल व्यवसाय की कमर लॉक डाउन से टूटी हुई है, ऐसे में अन्य होटल व्यवसायी भी प्रशासन के इस रुख से हतप्रभ हैं