Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भुरकुंडा में CAA और NRC के समर्थन में हज़ारो की तादात के निकाली गयी तिरंगा यात्रा

रामगढ के भुरकुंडा में आज CAA और NRC के समर्थन में एक विशाल जनसैलाब तिरंगा यात्रा को सफल बनाने सड़क पर उतरा ।


तिरंगा यात्रा हुरूमगरह के रामनवमी मैदान से लेकर भुरकुंडा बाजार होते हुये, थाना चौक, काली मंदिर तक निकाली गई। रैली में हज़ारो हज़ार की संख्या में हर वर्ग के महिला , पुरुष व युवा लोग शामिल हुये जिनका जोश देखने लायक था। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने अलग – अलग छेत्र से आये विभिन्न धर्मो के लोग भी इसमें शामिल हुये। रैली में पुरुषो के साथ साथ महिलाये और बच्चों ने भी बड़े पैमाने पर भाग लिया। गाजे बाजे के साथ हज़ारो लोगों ने हाथो में तिरंगा और भगवा झंडा लेकर केंद्र सरकार के CAA और NRC पर लिये गए फैसलो का पुरजोर समर्थन किया।
इस मौके पर उत्साहित समर्थको ने
मोदी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है, भारत माता की जाए जैसे नरो के साथ पूरा कोयलांचल गूंज उठा। कोयलांचल के व्यवसायी संघ भी इसका समर्थन करते हुये, अपनी दुकानों को बंद कर के तिरंगा रैली में शामिल हुये। उनका साफ़ साफ़ कहना था की,भाजपा की सरकार जो भी निर्णय ले रही है,वो देश के हित में है,इससे किसी को या किसी धर्म को डरने की कोई जरुरत नही है।
रैली का अंतिम पड़ाव काली मंदिर का परांगन था,जहाँ रैली में शामिल हुये तमाम लोग पहुंचे और अंत में राष्ट्रगान के साथ इस यात्रा को शांति पूर्ण और सफलता पूर्वक संपन्न किया ।