Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पार्क में लॉकडाउन का असर, बाघ-तेंदुए के परिवार में आए नन्हें मेहमान

उमरिया: कोरोना वायरस की दहशत और लॉकडाउन की निराशा भरे माहौल के बीच उमरिया में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व ने एक गुड न्यूज दी है। यहां, दो या तीन नहीं बल्कि पूरे 9 नन्हें मेहमान आए हैं। पार्क में बाघ और तेंदुए का परिवार में बढ़ौतरी हुई है। इनमें से 6 शावक बाघ, और 3 3 तेंदुए के हैं।

उप संचालक बांधवगढ नेशनल पार्क ने बताया कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पट्रोलिंग, गश्ती दौरान प्रत्यक्ष रूप से एवं कैमरा ट्रैप में कैद हुई तस्वीरों से 6 नए बाघ शावकों एवं 3 नए तेंदुआ शावकों के जन्म की पुष्टि हुई है। 3 बाघ शावक पतौर परिक्षेत्र के टी 54 मादा बाघ के है, 3 बाघ शावक मनपुर परिक्षेत्र के है और 3 तेंदुआ शावक पनपथा कोर के है। सभी बाघ शावकों की उम्र लगभग 3-5 माह है और तेंदुआ शावकों की उम्र एक हफ्ते से भी कम है। सभी शावक स्वस्थ है और पार्क प्रबंधन की निगरानी में है। बाघ एवं तेंदुआ शावकों में निरंतर वृद्धि देखी गई है जो पार्क प्रबंधन, मैदानी अमले एवं सुरक्षा श्रमिकों की मेहनत एवं निरंतर निगरानी का परिणाम है।