Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

झामुमों कार्यकर्ताओं ने मनाया दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 76वा जन्मदिन

रामगढ: रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित झांकोमयू कार्यालय में शनिवार को झामुमों कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 76वा जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया।

इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद झामुमो के जिला उपाध्यक्ष चित्रगुप्त महतो ने केक काटकर एक दूसरे को जन्मदिन का बधाई दिया। साथ हीं उनकी लंबी उम्र व बेहतर स्वास्थ्य की भी कामना किये। इसके अलावे लोगों के बीच मिठाई का भी वितरण किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि गुरुजी ने हमेशा दबे, कुचले व शोषितों की आवाज उठाने का काम किये है। इसके लिए वे हमेशा संघर्ष करते हैं। मौके पर कांग्रेस नेता किशोरी प्रसाद, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष खुदीराम महतो, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज महतो, चंद्र देव महतो, श्रमिक यूनियन से महेंद्र मिस्त्री, सोहन मांझी,  राघव मुंडा,  दुर्गा चरण चौधरी, मकसूद आलम, रामरतन करमाली, राम कुमार महतो सहित कई मौजूद थे।