Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

खाली स्टेडियम में भी करा सकते हैं आइपीएल 2020: सौरव गांगुली

नई दिल्ली।  बीसीसीआइ के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने सभी राज्य क्रिकेट संघों को बुधवार को पत्र लिखकर कहा कि हम स्थगित हुए आइपीएल को इस साल कराने को लेकर प्रतिबद्ध हैं और जरूरत पड़ी तो इसे खाली स्टेडियम में भी कराया जा सकता है।

कोविड-19 के कारण यह टी-20 लीग अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की हुई है। गांगुली ने राज्य संघों को भेजे अपने पत्र आइपीएल से लेकर घरेलू सत्र को फिर से शुरू कराने को लेकर बोर्ड की गतिविधियों की जानकारी दी। गांगुली ने पत्र में लिखा, मुझे लगता है कि क्रिकेट जल्दी ही धीरे-धीरे शुरू होने लगेगा और ऐसा लगता है कि भारत में प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट को फिर से शुरू करने में कुछ महीने लगेंगे।

आइपीएल का 13वां सत्र 29 मार्च 2020 से शुरू होने वाला था। हालांकि इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। बीसीसीआइ सभी संभावित विकल्पों पर काम कर रहा है जिससे हम इस साल आइपीएल का आयोजन कर सकें। अगर हमें इसका आयोजन खाली स्टेडियम में भी कराना हुआ तो हम कराएंगे। प्रशंसक, फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी, ब्रॉडकास्टर, प्रायोजक और अन्य सभी हितधारक आइपीएल के आयोजन के लिए उत्सुक हैं। आइपीएल में भाग लेने वाले भारत और अन्य देशों के कई खिलाडि़यों ने भी इस वर्ष आइपीएल का हिस्सा बनने के लिए अपनी उत्सुकता दिखाई है। हम आशावादी हैं और बीसीसीआइ जल्द ही इस पर भविष्य के कार्यक्रम को लेकर फैसला लेगा।

उन्होंने इस पत्र में लिखा है कि जब कोविड-19 ने भारत में अपने पैर फैलाने शुरू किए थे तब तक घरेलू क्रिकेट सत्र (2019-20) पूरा होने वाला था। सौभाग्य से पिछले सत्र का हमारा अधिकांश घरेलू क्रिकेट पूरा हो गया था। हम अगले क्रिकेट सत्र के लिए घरेलू प्रतियोगिताओं की योजना बनाने की प्रक्रिया में हैं। हम विभिन्न विकल्पों पर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विभिन्न घरेलू टूर्नामेंट आयोजित हो सकें। बोर्ड इस मुद़्दे पर भी जल्द ही अधिक जानकारी देगा।

बीसीसीआइ सभी राज्य क्रिकेट के लिए एक कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर भी काम कर रहा है। इस एसओपी को दिशानिर्देशों के साथ तैयार किया जा रहा है और इससे सभी राज्य संघों अपने क्षेत्रों में क्रिकेट को फिर से शुरू करने में मदद मिलेगी। मैं अपने सभी सदस्यों को आश्वस्त करना चाहूंगा कि बीसीसीआइ के पदाधिकारी लगातार महामारी की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं कि क्रिकेट जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।