Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज करेंगे वर्चुअल रैली, शिवराज समेत MP के ये दिग्गज होंगे शामिल

भोपाल: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज नागपुर से भाजपा की वर्चुअल रैली को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। इस रैली में लगभग एक लाख लोग शामिल होगें। इसमें दिल्ली से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गेहलोत, विनय सहस्त्रबुद्धे और फग्गन सिंह कुलस्ते आदि के साथ साथ भोपाल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय व प्रभात झा भी जुड़ेंगे।
रैली शाम चार बजे शुरु होगी जिसके लिए पार्टी दफ्तर के हाॅल में एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। दो पंडितों को भी बुलाया गया है, जो स्वास्ति वाचन करेंगे। रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के 1 साल पूरा होने पर मोदी सरकार के विभिन्न कार्यों का जिक्र करेंगे। जुड़ने के लिए मप्र के 65 हजार बूथों पर लिंक दी जाएगी। रैली में एक हजार प्रबुद्धजनों को भी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से और बाकी को सोशल मीडिया के प्लेटफाॅर्म से एक मंच पर लाने की तैयारी है।