Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

प्रदेश में बढ़ता जा रहा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, बालाघाट से सामने आए चार नए संक्रमित

बालाघाट: मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक लगभग हर जिलों में कोरोना की पुष्टि की जा चुकी है। जिले में अबतक सबसे ज्यादा कोरोना मरीज इंदौर से सामने आए हैं। वहीं अब बालाघाट जिले में भी कोरोना के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडे से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालाघाट जिले में चार और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। डॉक्टर पांडे ने बताया कि 8 जून को देर रात्रि में ICMR लैब जबलपुर से प्राप्त 10 रिपोर्ट में से चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। ये सभी मुंबई से आये थे। इसमें लांजी तहसील के ग्राम बिसोनी के दो और ग्राम भुरसाडोंगरी के 2 मरीज करोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में अब पॉजिटिव मरीजो की संख्या कुल 6 हो गई है। यह मरीज पहले से ही आइसोलेसन वार्ड में रखे गए थे और इन्हें अब डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर गायखुरी बालाघाट में उपचार के लिए शिफ्ट कर दिया गया है।