Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मध्य प्रदेश में दो दर्जन से अधिक बसपा नेता कांग्रेस में शामिल हुए

भोपाल। प्रागी लाल जाटव सहित दो दर्जन से अधिक बसपा नेताओं ने रविवार को यहां कांग्रेस जोइन की। जाटव पहले शिवपुरी के करेरा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़े थे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात के बाद नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि फिलहाल राज्य में उपचुनाव जरूरी हो गए हैं क्योंकि सिटिंग विधायकों के इस्तीफा देने के बाद सीटें खाली हो गईं। उपचुनाव सितंबर में होने की उम्मीद है

मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए भाजपा की संचालन व प्रबंध समिति गठित

मध्य प्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रणनीतिक और मैदानी तैयारी के लिए संचालन एवं प्रबंध समिति की घोषणा कर दी है। दोनों समितियों में 40 दिग्गज नेताओं को रखा गया है। प्रबंध समिति का संयोजक पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को बनाया गया है, संचालन समिति में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी है।

संचालन समिति में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गेहलोत, फग्गन सिंह कुलस्ते व प्रहलाद पटेल के अलावा पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भी लिया गया है।

इनके अलावा वरिष्ठ नेता प्रभात झा, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, गोपाल भार्गव, सुहास भगत, जयभान सिंह पवैया, डॉ. गौरीशंकर शेजवार, माया सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, अनूप मिश्रा, दीपक जोशी, रस्तम सिंह, लाल सिंह आर्य एवं नारायण सिंह कुशवाह भी मौजूद हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के लेकर चर्चा में थी मध्य प्रदेश की राजनीति

कांग्रेस छोड़कर करीब तीन माह पहले भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्विटर बायो पर सवाल उठाए जाने और सिंधिया की सफाई के बाद मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई। सोशल मीडिया पर तेजी से यह बात वायरल हुई कि नाराजगी के चलते सिंधिया ने अपने ट्विटर बायो से भाजपा शब्द हटा दिया है।

सिंधिया 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हैं और उसके पहले इस घटना से सिंधिया समर्थकों में उबाल आ गया है। सिंधिया के ट्विटर अकाउंट के बायो को लेकर दो दिन से सोशल मीडिया पर सूचना पोस्ट की जा रही थीं कि उन्होंने अपने बायो में से भाजपा को हटा लिया है। शनिवार को अपने एक समर्थक के ट्वीट को री-ट्वीट कर उन्होंने सफाई में कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया में चल रही खबरें पूरी तरह से निराधार हैं। समर्थक के ट्वीट में यह भी कहा गया है कि सिंधिया ने अपने अकाउंट बायो में कोई परिवर्तन नहीं किया है। पहले जो क्रिकेट प्रेमी और जनसेवक था, वही आज भी है।