Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

यामाहा मोटर कंपनी की BS6 मॉडल को ग्राहकों के लिए हुआ लांच

यामाहा मोटर कंपनी की सबसे पसंदीदा मोटर साईकल का BS 6 मॉडल को ग्राहकों के लिए रामगढ़ थाना चौक स्थित यामाहा के अधिकृत डीलर शिवम बाइक्स के शोरूम में लांच किया गया। लॉन्चिंग मोटर साईकल से पर्दा उठाकर संस्थान के साझेदार विजय मेवाड़ ने किया।


श्री मेवाड़ ने इस मौके पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया की सरकार द्वारा दिये निर्देश के तहत BS 6 मॉडल के इंजन को उतारा गया है। सरकार द्वारा BS 6 में Fi सिस्टम की अनिवार्य कर दिया गया है l यामाहा अपनी मोटर साईकल में वर्ष 2008 से हीं FI सिस्टम का प्रयोग कर रही है ,जिसमें यामाहा ने इस तकनीकी में महारत हासिल कर लिया है। इस नई तकनीक में FZ के दो मॉडल को पांच लुभावने रंगों में उतारा है। Fz के इस नए मॉडल में साइलेंसर के ऊपर मोफलर लगाया गया है जिससे राइडर को गर्मी के समय में पैरों में तपिस महसूस नहीं होगी । इस नए साइलेंसर से प्रदूषण की भी कमी आएगी । इससे निकलनी वाली आवाज में लाये परिवर्तन भी ग्राहकों को खूब भायेगा। ईंधन की टँकी 12.8 लीटर की है , जिससे लम्बी दूरी में राइडर को ईंधन की सहूलियत रहेगी। इसका लुक और स्टाइल युवाओं को भायेगा वहीं इसकी सिंगल और लम्बी सीट , फैमिली राइडर के अनुरूप बनाई गई है। कुल मिलाकर यामाहा के इस अवतरण की आधुनिक तकनीक सर्वाधिक माइलेज और न्यूनतम रख रखाव के खर्च के मूल मंत्र को बनाये रखा गया है। श्री मेवाड़ ने दावा किया इसका लुभावन लुक और सिद्ध तकनीक की खूबियां ग्राहकों को बड़े पैमाने पर अपनी ओर खींचने में कामयाब होगी। उन्होंने यह भी बताया की यामाहा के इस मॉडल को दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित एजेंसी जेडी पावर ने रेंकड #1 इन इनिशियल क्वालिटी ,से नवाजा है।

अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि प्राप्त यामाहा मोटर कंपनी पिछले एक दशक से ग्राहकों का विशेष पसन्दीदा रहा FZ मॉडल का BS 6 का नया अवतरण उतारा । इस मॉडल से पर्दे को उठा ग्राहकों के लिए पेश किया। लॉन्चिंग प्रोग्राम को देख कई ग्राहकों ने रुचि दिखाई और दो ने अग्रिम बुकिंग भी की।