Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भोपाल में एक दिन में मिले 52 कोरोना वायरस पॉजिटिव

भोपाल। राजधानी में गुरुवार को कोटरा सुल्तानाबाद डेंजर जोन बनकर सामने आया है। यहां एक ही दिन में 16 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं टीटी नगर थाना क्षेत्र में एक ही दिन में 20 नए पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 16 कोटरा सुल्तानाबाद, तीन 25वीं बटालियन, एक बाणगंगा क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस क्षेत्र में अचानक संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर सघन स्क्रीनिंग और सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं।

सघन बस्ती होने के कारण यहां संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका है। खास बात यह है कि अब कोरोना का संक्रमण नाले के किनारे बनी बस्तियों में आक्रामक रूप ले रहा है। बाणगंगा क्षेत्र के ऐसे मकान जो नाले के किनारे बने हैं, उनमें लोग ज्यादा पॉजिटिव आ रहे हैं। इसी तरह कोटरा सुल्तानाबाद में नाले के किनारे बने मकानों में लोग संक्रमित हो गए हैं।

राजधानी में गुरुवार को कुल 52 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर भोपाल शहर में संक्रमितों की संख्या अब 1808 हो गई है। इससे प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ अमले की परेशानियां बढ़ गई हैं। इधर, बारिश होने के बाद तेजी से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

34 मरीज और स्वस्थ हुए, अब तक 1242 ने जीती कोरोना से जंग

गुरुवार को राजधानी के कोविड केयर अस्पताल से 34 लोग स्वस्थ होकर अपने घर रवाना हो गए। इस तरह अब तक तकरीबन 1242 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 505 मरीज अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक भोपाल में कोरोना संक्रमण से 61 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रशासन हल्के लक्षण वाले मरीजों को खुशीलाल आयुर्वेदिक संस्थान में भर्ती करा रहा है। वहीं सांस लेने में तकलीफ, पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों को हमीदिया और चिरायु अस्पताल में रेफर किया जा रहा है।

ऐशबाग में संक्रमितों की संख्या 86 हुई

ऐशबाग क्षेत्र में गुरुवार को 12 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर संक्रमितों की संख्या इस क्षेत्र में 86 हो गई है। इनका इलाज चल रहा है। ऐशबाग क्षेत्र के सुदामा नगर में रहने वाले एक ही परिवार के नौ लोग संक्रमित आए हैं। इनमें 15 साल के बच्चे सहित 64 साल की बुजुर्ग महिला भी शामिल है।

इधर प्रदेश के सबसे बड़े हॉट स्पॉट बने जहांगीराबाद में अब सैंपलिंग कम कर दी गई है। इसके चलते यहां संक्रमितों की संख्या धीरे धीरे घट रही है। गुरुवार को जहांगीराबाद क्षेत्र के बरखेड़ी में दो नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसी तरह बुधवारा, सुभाष नगर, करोंद में दो-दो नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं।बैरागढ़ के मछली मार्केट में एक, अशोका गार्डन में एक, साकेत नगर में एक पॉजिटिव मरीज मिला है

गुरुवार को कहां कितने पॉजिटिव मरीज मिले

ऐशबाग–11 कोटरा सुल्तानाबाद–15 जहांगीराबाद–3 बुधवारा–2 सुभाष नगर–2 करोंद–2 बटालियन–3 बाणगंगा–1 मंगलवारा–1 साकेत नगर –1 अशोका गार्डन–1 गोविंद गार्डन–1 इब्राहिमगंज–1 गांधी नगर–1