Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

27 घंटे में गिरा 56.2 मिमी पानी, जून माह में दिन में लगी ठंड

भोपाल।जून माह की शुरुआत में संभवतः पहली बार शहर में मानसून पूर्व की इस तरह का नजारा सामने आया। बुधवार शाम को रिमझिम फुहारों से शुरू हुआ बरसात का सिलसिला देर रात तेज बौछारों में बदल गया। रुक-रुक कर तेज बरसात का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। बुधवार शाम 5ः30 बजे से गुरुवार रात 8ः30 बजे 27 घंटे में शहर में 56.2 मिमी. वर्षा रिकार्ड हुई। उधर घने बादल बने रहने के कारण गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री पर थम कर रह गया,जो कि सामान्य से 17 डिग्री कम रहा।

साथ ही न्यूनतम तापमान 21.4 से मात्र 1.2 डिग्री ही अधिक रहा। निसर्ग तूफान के असर से बिगड़े मौसम के मिजाज के दौरान अधिकतम 44 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को भी बादल बने रहेंगे। साथ ही हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं।

अरब सागर से उठे तूफान निसर्ग का असर से बुधवार शाम से ही शहर भीगने लगा था। शाम ढलते ही तेज बौछारों ने शहर को तरबतर करना शुरू कर दिया। गुरुवार को दिन भर बरसात होती रही। तेज हवाएं चलने और घने बादल बने रहने से दिन का तापमान बुधवार के अधिकतम तापमान(32.8) के मुकाबले 10.2 डिग्री कम 22.6 डिग्री पर थम कर रह गया।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को दक्षिण मप्र पर सक्रिय तूफान प्रदेश के उत्तर-उत्तर-पूर्व की दिशा की तरफ बढ़ते हुए रात के समय कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। इसका असर शुक्रवार को भी दिखाई देगा। शहर में बादल छाए रहेंगे,तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही रुक-रुक कर बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

गुरुवार को ऐसी रही पारे की चाल

समय तापमान

सुबह5ः30 22.0

सुबह8ः30 21.6

सुबह11ः30 22.2

दोपहर2ः30 21.6

शाम5ः30 21.0

रात8ः30 20.4