Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मुस्कुराहटे संस्था द्वारा मल्हार टोला में किया गया वस्त्र का वितरण

रामगढ़; मुस्कुराहटें संस्था के द्वारा गोला बंदा के मल्हार टोली में सभी वर्ग के लोगों के बीच वस्त्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष विवेकानन्द वर्मा व संचालन सचिव अजय कुमार ने किया। मौके पर दर्जनों बच्चों, महिलाओं व अन्य के बीच वस्त्रों का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि पूर्व में भी संस्था के द्वारा मल्हार परिवारों के बीच वस्त्र, कम्बल, चप्पल व पाठ्य सामग्री का वितरण किया जा चुका है।

संस्था के अशोक कुमार ने बताया कि संस्था के द्वारा नियोजित रूप से पुराने व उपयोगी वस्त्रों का संग्रह किया गया था, जिसे आज जरूरतमंदो के बीच वितरित किया गया। वहीं संस्था के ओमप्रकाश महतो ने बताया कि भविष्य में भी हमारी संस्था इस दिशा में प्रयासरत रहेगी। वस्त्र पाकर सभी के चेहरे खिलखिला उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अजय कुमार, नवीन कुमार, ओमप्रकाश महतो, अशोक कुमार, मनीष कुमार दांगी व स्थानीय ग्रामीणों का अहम योगदान रहा।