Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

चितरपुर पूर्वी पंचायत स्थित करमा टोला में तीन दिवसीय श्री श्री 1008 हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन व ध्वजारोहण का आयोजन किया गया ।

भूमि पूजन व ध्वजारोहण के मौके पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

चितरपुर पूर्वी पंचायत स्थित करमा टोला में तीन  दिवसीय श्री श्री 1008 हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर शनिवार को यज्ञमंडप स्थल में भूमि पूजन व ध्वजारोपण का कार्य किया गया। भूमि पूजन व ध्वजारोपण का कार्य बनारस से आये आचार्य जयनंदन मिश्रा के देखरेख में सम्पन्न किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में चितरपुर उत्तरी पार्षद गोपाल चौधरी व विशिष्ट अतिथि चितरपुर दक्षिणी पार्षद पवन शर्मा, मुखिया रीना देवी मौजूद थी ।

मौक़े पर मुख्य अतिथि ने कहा कि यज्ञ से लोगों में भक्ति की भावना बढ़ती है।  साथ ही पूरे क्षेत्र का वातावरण भी भक्तिमय हो जाता है। तत्पश्चात ध्वज को पूरे गांव का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बजरंग बली की जय,  जय श्री राम, राम लखन जानकी की जय बोलो हनुमान की जय के नारों से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। ध्वज परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। मौके पर  मुखिया प्रतिनिधि भानु प्रकाश महतो, प्रमुख प्रतिनिधि जनक साव, आयोजन समिति के मधु चौधरी, गजु महतो, सुरेंद्र चौधरी, बैजनाथ महतो, सूरज चौधरी, मेहीलाल चौधरी, फागु चौधरी, लखेश्वर चौधरी, दुलार चंद चौधरी, अरुण चौधरी, पिन्टूश चौधरी, संजय महतो, प्रदीप चौधरी, राजेश चौधरी, प्रमोद कुमार महतो, रमेश महतो, दिनेश चौधरी, कैलू चौधरी, अनिता देवी, देवंती देवी, मंजू देवी, सरिता देवी, बबिता देवी, पुष्पा देवी, किरण देवी, रजनी देवी, बीना देवी, प्रतिमा देवी, रीता देवी, मीना देवी सहित कई मौजूद थे।