Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

शिवराज सिंह के घर पहुंचे महाराज, एक साथ किया रात्रिभोज

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय भोपाल दौरे पर हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी आए हैं। भोपाल पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। राजा भोज एयरपोर्ट से लेकर भाजपा कार्यालय तक एक बड़ा रोड़ शो निकाला गया। बीजेपी ने सिंधिया को ये जताने की पूरी कोशिश की कि वे पार्टी के लिए कितने महत्वपूर्ण है। इसके बाद रात को वे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचे।

यहां शिवराज सिंह चौहान के आवास पर रात्रिभोज का आयोजन किया गया। इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा, यशोधरा राजे सिंधिया ने एक साथ रात्रि भोज किया। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह ने मेहमानों की आवभगत की।

गौरतलब है कि कभी कांग्रेस के दिग्गज नेता कहलाने वाले सिंधिया ने होली वाले दिन बीजेपी ज्वाइन कर ली। भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। आज सिंधिया अपना नामांकन दाखिल करेंगे।