Logo
ब्रेकिंग
सांसद जयंत सिन्हा जी ने रामगढ़ में की महा जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत Hazaribagh प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना, 5 गाड़ी की टक्कर, घंटों रहा घाटी जाम रजरप्पा में भव्य गंगा आरती,झारखंड के राज्यपाल भी रहे मौजूद। समर कैंप में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मचाया धमाल l झारखण्ड के राज्यपाल पहुंचे रामगढ़, सुनी ग्रामीणों की समस्या, किया ऑन द स्पॉट समाधान l हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग पर दर्दनाक घटना, 25 हजार वोल्ट के तार से छह जलकर हुए राख l प्रदेश के दो टॉपर बने मुख्य अतिथि और की यामाहा स्कूटर रे जेड आर की लांचिंग l पूर्व विधायक ने रामगढ़ थाना में दिया धरना, लगाए गंभीर आरोप, समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ किया बाहर l गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय, रामगढ़ कि छात्रा दिव्या बनी झारखंड टॉपर।

MP Political Crisis: हेमंत सोरेन ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हर गतिविधि पर मेरी नजर

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधा है। हेमंत सोरेन ने मध्यप्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम पर कहा है कि भाजपा सिर्फ दिखावे के लिए राजनीतिक शुचिता की बात करती है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में ऐसी कोशिश करेंगे तो दूसरा ही दृश्य दिखेगा। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास से कहा कि मेरी हर गतिविधि पर नजर है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी छोड़ दी है। इसके बाद कांग्रेस के कई विधायकों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इससे प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट गहरा गया है। झारखंड में भी महागठबंधन की सरकार है। झामुमो के साथ कांग्रेस और राजद ने मिलकर झारखंड में सरकार बनाई है। हेमंत सरकार में पद नहीं मिलने से कांग्रेस के कुछ नेता असंतुष्ट बताए जा रहे हैं।

nanhe kadam hide