होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय
रजरप्पा थाना में हुआ शांति समिति की बैठक, उपस्थित हुए क्षेत्र के बुद्धिजीवी

रजरप्पा थाना में शनिवार को होली के त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप दुलमी सीओ किरण सोरेंग एवं रजरप्पा पुलिस इंस्पेक्टर विनोद मुर्मू मौजूद थे। मौके पर कहा गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए। कहा गया कि होली में हुड़दंगियों पर विशेष नज़र रखा जायेगा।

किसी तरह का हंगामा करने वालो पर कड़ी कारवाई की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस वरिष्ठ नेता चन्द्रशेखर पटवा ने किया । मौके पर जिप सदस्य उत्तरी गोपाल चौधरी, एसआई रघुराय कोटवार, रोशन कुमार, अभय कृष्ण गिरी, एएसआई गोपेश्वर कुमार तिवारी, अखिलेश कुमार, रामप्रताप सिंह सहित अताउल्लाह अंसारी, कांग्रेस नेता चितरंजन दास चौधरी, मंजूर खान, लक्ष्मण महतो, मो जकाउल्लाह, आजसू के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर राम दांगी, मुखिया माथुर महतो, सन्नाउल्लाह, उमेश नायक,
अख्तर आजाद, अयोध्या प्रसाद वर्मा, विनय मुन्ना, मनकिशोर भगत, संजय केंवट, धर्मदेव महतो, तारा प्रसाद, शाहनवाज अहमद, आदि थे।
