HOLI 2020: छात्राओं पर चढ़ा होली का सुरुर, मस्तों की टोली ने उड़ाए रंग-गुलाल

रांची। HOLI 2020 दिल से दिल मिलाने और गले से गले मिलने के खास त्योहार होली को लेकर हर तरफ खुमारी छाने लगी है। मस्तों की टोली संगी-साथियों के साथ ठिठोली में जुटा है। शुक्रवार को राजधानी रांची के कॉलेजों में होली की छुट्टी के मौके पर छात्राओं ने यहां जमकर रंग-गुलाल उड़ाए। होली के सुरुर के बीच सबने एक दूसरे के तन-मन को रंगने की भरपूर कोशिश की। अबीर-गुलाल से बचने की कोशिश कर रहीं सहपाठियों को धर-पकड़कर मस्ती में डूबोया गया।
