Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

प्रेम प्रसंग में ले ली नौजवान की जान, कोडरमा में युवक की पीट-पीटकर हत्‍या; सड़क पर उतरे लोग

इधर चर्चाओं के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग में रंजिश का बताया जा रहा है। पिछले 10 दिनों में इस तरह की हत्या की यह दूसरी घटना है।

कोडरमा। कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के नरेश नगर में रहनेवाले युवक अमर कुमार उर्फ लल्लू, पिता बलराम सिंह की हत्या पीट पीटकर कर दी गई है। गुरुवार की शाम पांच अज्ञात युवकों ने उसके साथ जमकर मारपीट की थी और इलाज के क्रम में शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई है। मरने से पहले युवक ने अपने भाई को इशारों में 5 लोगों द्वारा पिटाई किए जाने की बात कही है।

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। मृतक के भाई गोलू कुमार ने बताया कि बीती शाम उसे एक अज्ञात फोन आया था, जिसमें उसके भाई के रेलवे केबिन के पास घायल होने की सूचना दी गई थी। इसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई के अनुसार रॉड और अन्य हथियार से उसके भाई पर हमला किया गया था, जिसमें उसकी सर में और रीढ़ की हड्डी में गम्भीर चोट आई थी।

इधर चर्चाओं के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग में रंजिश का बताया जा रहा है। पिछले 10 दिनों में इस तरह की हत्या की यह दूसरी घटना है। गत 26 फरवरी की शाम भी शहर के स्टूडियो संचालक रोशन कुमार सिन्हा की हत्या भी इसी तरह कुछ लोगों ने सुनसान जगह पर बुलाकर बुरी तरह पिटाई कर दी थी। खबर लिखे जाने तक मामले के संबंध में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।

हत्या के विरोध में एनएच 31 जाम, बल प्रयोग कर आक्रोशित लोगों को हटाया

तिलैया थाना क्षेत्र के नरेश नगर में अमर कुमार उर्फ ल ल्लू की हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने गायत्री कॉलोनी के समीप एनएच 31 पर सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान परिवार की महिलाएं सड़क पर ट्रकों के नीचे लेट कर विरोध जताया और हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं दूसरी तरफ जाम हटाने के लिए भी पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, जाम हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

इस दौरान आक्रोशित लोग और पुलिस के जवानों के बीच नोकझोंक भी हुई। वहीं दूसरी तरफ इस मामले को लेकर पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि गुरुवार की शाम कोडरमा स्टेशन के दक्षिणी केबिन के पास अमर कुमार, पिता बलराम सिंह के साथ जमकर मारपीट की गई थी और इलाज के क्रम में शुक्रवार की सुबह युवक की मौत हो गई थी। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। परिजनों के मुताबिक एक लड़की ने युवक के साथ मारपीट करने वाले लड़कों की जानकारी भी दी।