Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

Weather Update: आज-कल खूब बरसेंगे बादल, गरज के साथ झमाझम बारिश; जानें अपने शहर का हाल

रांची। Jharkhand Weather Update झारखंड में आज और कल जमकर बरसेंगे बादल। आसमान में तेज गड़गड़ाहट भी होगी। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि छह व सात मार्च को राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। आठ व नौ मार्च को सुबह में कुहासा या कोहरा छाए रहने के बाद आसमान साफ रहेगा। इससे पहले गुरुवार रात को भी राजधानी रांची समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, होली में रांची का मौसम रहेगा साफ

रांची सहित आसपास के इलाकों में गुरुवार की देर रात गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार की सुबह आसमान साफ रहा। धूप खिली। त्योहार के समय मौसम साफ होने से लोगों को काफी राहत मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत 10 मार्च अर्थात होली के दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। आठ और 09 मार्च को सुबह में कोहरा या कुहासा छाने के बाद आसमान साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 11 मार्च को रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्के से माध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार होली के दिन अर्थात 10 मार्च को आसमान साफ रहेगा। 11 मार्च को बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि फिलहाल दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों से होते हुए विदर्भ व तेलंगाना तक समुद्रतल से ऊपर टर्फ बना है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन फिलहाल दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 1.5 किमी. क्षेत्र में स्थित है। कोटाल ने बताया कि गुरुवार को रांची का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य की अपेक्षा दो डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।

तेज हवा के साथ वज्रपात व ओलावृष्टि के आसार

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य के एक-दो स्थानों पर 30-40 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी और वज्रपात व ओलावृष्टि होने की संभावना है। सात मार्च को राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य व दक्षिणी झारखंड में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि शुक्रवार को राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

सात मार्च को राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य व दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। आठ व नौ मार्च को मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 10 मार्च को राज्य के उत्तर-पश्चिमी व दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 11 मार्च को राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

कुड़ू में सबसे अधिक बारिश 24.6 मिमी. हुई

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश मांडर (रांची) में 24.6 मिमी. दर्ज की गई। ओरमांझी, मनातू, लोहरदगा, बालूमाथ, हजारीबाग में 20 मिमी., कुरडेग, चांडिल, नंदाडीह, रांची, डालटनगंज, कुड़ू, मैथन, जमशेदपुर, पपुंकी व कोनेर में 10 मिमी. बारिश हुई।

शहर का तापमान (डिसे. में)

शहर     अधिकतम   न्यूनतम

  1. रांची        27.0      13.2
  2. जमशेदपुर   28.2      16.6
  3. डालटनगंज  30.3      16.2
  4. बोकारो       24.1      15.6
  5. चाईबासा     30.6      14.6