हाई कोर्ट ने विधायक समरी लाल को जारी किया नोटिस
रांची। रांची से सटे कांके विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक समरी लाल को झारखंड हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। हाई कोर्ट ने नोटिस उनके खिलाफ दायर एक याचिका की सुनवाई के बाद जारी किया। कांके विधायक समरी लाल के निर्वाचन को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी। इसे अदालत ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर विधायक को 8 सप्ताह में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।