Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दीपक प्रकाश की भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष पद पर ताजपोशी, रांची में जुटे BJP के दिग्‍गज

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश की बुधवार को ताजपोशी हो रही है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपक के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वे औपचारिक तौर पर लक्ष्‍मण गिलुवा से अध्यक्ष पद का प्रभार ले रहे हैं। बीजेपी कार्यालय में दिग्‍गजों की जमात जुटी है। यहां बाबूलाल मरांडी, अरुण सिंह, रघुवर दास, लक्ष्मण गिलुवा, कड़िया मुंडा, रविन्द्र राय और यदुनाथ पांडेय मंच पर मौजूद हैं। दिनेशानंद गोस्वामी भी कार्यक्रम में पहुंचे हैं।

इधर भाजपा में शामिल होने के बाद बाबूलाल मरांडी को पहले ही भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। अब उनके पसंद के सहयोगी दीपक प्रकाश को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गई है। बता दें कि बाबूलाल के साथ ही वर्ष 2006 में भाजपा छोड़ने वाले नेताओं में दीपक प्रकाश शामिल रहे हैं।

हालांकि कुछ वर्षों बाद वे भाजपा में वापस लौट आए। दीपक प्रकाश के बारे में कहा जाता है कि वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समय से ही जुझारु नेता रहे हैं। उन्‍हें संगठन का लंबा अनुभव है। पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल में दीपक प्रकाश खनिज निगम के चेयरमैन भी रह चुके हैं।