Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रांची में फिर भड़की आग, मंदिर में गंदगी फेंकने पर बवाल; सड़क पर उतरे सैंड़कों आक्रोशित

रांची। Ranchi Violence राजधानी रांची में एक बार फिर बवाल हुआ है। सैंकड़ों लोग सड़क पर उतरकर आक्रोश जाहिर कर रहे हैं। हरमू इलाके के इमली चौक के पास मंगलवार को एक मंदिर में गंदा फेंकने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति पूरी तरह पुलिस की नियंत्रण में बताया गया है। फिलहाल मंदिर को प्रशासन द्वारा साफ करवाया जा रहा है। इस दौरान विरोध प्रदर्शन करते हुए चौक पर सड़क जाम व आगजनी की गई है।

इधर मंदिर में गंदगी फेंकने की खबर फैलते ही हंगामा शुरू हो गया। इन लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर पुलिस ने शांत कराने की कोशिश की। हालांकि कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग मान गए और सड़क जाम हटा लिया। बताया गया है कि मंदिर की सीसीटीवी में गंदगी फेंकने की पूरी घटना कैद हुई है। पुलिस गंदा फेंकने वाले की पहचान कर रही है।

हंगामा और बिगड़े हालात को देखते हुए पूरे इलाके को पुलिस छावनी बना दिया गया है। मंदिर के समीप हटिया एएसपी विनीत कुमार कैंप कर रहे हैं। सिटी डीएसपी अमित कुमार सिंह, कोतवाली डीएसपी अजित कुमार विमल, सीसीआर डीएसपी विकास आनंद लागुरी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।